आगरा शहर में फिर एक बार दो बच्चो को बहाने से स्कूटी सवार ने अगवा करने की कोशिश की है। बच्चो ने पड़ोसी की दुकान पर आवाज दी तो स्कूटी सवार दोनों बच्चो को सड़क पर ही छोड़कर तेजी से भाग खड़ा हुआ। घटना की जानकारी के बाद से परिजनों में खौफ है।
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले इकबाल अली और अकबर जो आपस मे पड़ोसी हैं। इकबाल का 8 वर्षीय बेटा फैजल अली और अकबर का 6 वर्षीय बेटा आसिफ घर के पास स्थित एक दुकान से खाने पीने का सामान लेने के लिए शाम के समय साथ गए हुए थे। सामान लेकर दोनों जब वापस घर की ओर आ रहे थे तभी विजय नगर पुलिस चौकी के पास में सफेद रंग की ई-स्कूटी पर नीले रंग की शर्ट पहने युवक दोनों बच्चो के पास आया और टॉफी चॉकलेट दिलवाने के बहाने उन्हें अपनी स्कूटी पर बैठाकर गाँधी नगर की तरफ ले जाने लगा।
गाँधी नगर में 8 वर्षीय फैजल ने अपने पड़ोस में रहने वाले फैजान जिनकी वहाँ केक और पेस्ट्री की दुकान है जोर-जोर से नाम पुकार कर आवाज लगा दी। स्कूटी सवार बदमाश बच्चो के चिल्लाने की वजह से घबरा गया और उन्हें सड़क पर ही छोड़कर तेजी के साथ भाग खड़ा हुआ। आसपास खड़े लोगो को कुछ मामला ही समझ नही आया। बच्चो से पूछताछ के बाद उन्होंने पड़ोसी अंकल को पूरी बात बताई। पड़ोसी में जब इस घटना की सूचना परिजनों को दी तो सभी भागे हुए पहुँचे।
घटना के बाद से दोनों बच्चो के परिजनों में खौफ है। आखिर अंजान युवक कौन था और बच्चो को सारे शाम इस तरफ बहला-फुसलाकर ले जाने के पीछे उसकी मंशा दी। परिजनों ने घटना की जानकारी विजय नगर पुलिस चौकी पर दी है। सुब्बा परिजनों अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देंगे।
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026