आगरा। अधिवक्ता परिषद ब्रज की आगरा इकाई ने मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर में नव संवत्सर की खुशी में प्रभात फेरी निकाली और सभी अधिवक्ताओं और वादकारियों को चंदन का टीका लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अधिवक्ता परिषद के सदस्य अधिवक्ताओं ने संगठन के ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता के चैंबर पर एक-दूसरे को शुभकामनायें प्रेषित कीं। सिविल कोर्ट इकाई के अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे एडवोकेट के चैंबर पर कार्यक्रम फल वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा कि सनातन परंपरा में नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है और यहीं से नव वर्ष की शुरुआत होती है। पूर्व डीजीसी सिविल राजेश कुमार कुलश्रेष्ठ ने नव संवत्सर के बारे में अधिवक्ताओं व वादकारियों को जागरूक रहने के लिए कहा। महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि विगत वर्षों की तरह आगामी प्रत्येक वर्षों में नव संवत्सर का कार्यक्रम और उत्साह के साथ नई तरीके से भव्यता से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला मंत्री पवन दिवाकर एडवोकेट, डीजीसी क्राइम अशोक कुमार गुप्ता, चंद्र प्रकाश सिकरवार, सतीश चंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंह वर्मा, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, विवेक कुमार वार्ष्णेय, कुलदीप सिंह, सुमंत चतुर्वेदी, विजय गुप्ता, आकाश मिश्रा, विजय सिंह, आकाश मिश्रा, नवीन वर्मा, श्रीमती मधू शर्मा, एसपी भारद्वाज, शिवकांत शर्मा, राहुल शर्मा, हेमंत शर्मा आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
उपस्थित अधिवक्ताओं में श्रीमती मंजू द्विवेदी, हृदेश कुलश्रेष्ठ, डीजीसी सिविल धर्मेंद्र कुमार वर्मा, देवी सिंह सोलंकी, श्रेष्ठा मिश्रा, आभा रानी अग्रवाल, नेहा गुप्ता, अभिनव कुलश्रेष्ठ, अभिनव दुबे, पाल सिंह राठौर, विनोद राजपूत, गौरव जैन, विवेक कुमार उपाध्याय, पूनम गुप्ता, एसएन दुबे आदि शामिल थे। प्रवीन कुमार रावत व दिलीप दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026