नववर्ष का स्वागत स्वावलंबन के साथ, सशक्त होंगे तभी विकसित होंगे
अशोक मेडिकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन एवं चेतना सेवा समिति ने नववर्ष पर किया जरूरतमंदों को उपहारों का वितरण
− महिला सशक्तिकरण के लिए बांटी सिलाई मशीन, मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि, सूर विद्यालय के लिए बढ़ाए मदद के हाथ
− इस्कॉन के संकिर्तन पर झूमे आगरा के लोग, महामंत्र की धुन के साथ किया नये साल का स्वागत, बोले सनातन हैं तो हम हैं
आगरा। नूतन वर्ष मंगलमय तभी होगा जब हर वर्ग का मंगल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला स्वावलंबन का नारा देते हैं तो इस दिशा में हम सभी को प्रयास करने होंगे। इसी संकल्प के साथ अशोक मेडिकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन एवं चेतना सेवा समिति ने नववर्ष उत्सव का आयोजन किया।
सोमवार को संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल पर नववर्ष उत्सव का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद जी, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, समाज सेवी मधु बघेल एवं अशोक आटो सेल्स की चेयरमैन डॉ रंजना बंसल ने प्रथम पूज्य देव गणेशजी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद नववर्ष का स्वागत सनातन संस्कृति के संदेश के साथ करते हुए इस्कान मंदिर द्वारा हरी नाम संकीर्तन के साथ किया गया। हरे कृष्ण, हरे राम महामंत्र की धुन पर उपस्थित हर आयु वर्ग के लोग भक्तिमय नृत्य करते नजर आ रहे थे। संकीर्तन की लहर के बाद स्वावलंबन, प्रोत्साहन और सेवा की बात चली। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि नववर्ष का आरंभ समाज सेवा के कार्य से ही होना चाहिए। इससे समाज को दिशा और संदेश दोनों मिलते हैं।
डॉ रंजना बंसल ने कहा कि आधी आबादी को हक नहीं बल्कि अवसर चाहिए। साधन चाहिए। यदि हाथ में हुनर है तो वो अपना समाज में मुकाम स्वयं बना लेती है। इन विचारों के 40 महिलाओं को रोजगार सिलाई मशीन प्रदान की।
राधा स्वामी अंध विद्यालय, टेढ़ी बगिया के छात्र− छात्राओं लिए उपकरण, श्रमिकों को जैकेट, जरूरतमंदों के लिए कंबल, शाल आदि वितरित किये गए। इसके अलावा मेधावी छात्र− छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
चेतना सेवा समिति के संस्थापक सत्यप्रकाश जैसवाल ने बताया कि उनकी संस्था प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह समारोह सहित अन्य सामाजिक कार्य करती है। कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र गुप्ता, वीके गुप्ता, सुनील जोशान, इस्कान मंदिर के अरविंद प्रभु जी, अशु मित्तल, अनामिका मिश्रा, उपमा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। व्यवस्थाएं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शुभम, आशीष, प्रियंका, तान्या, कर्मवीर, पुनीत, नीरज, दीपक, आराध्या आदि ने संभालीं। कार्यक्रम का समापन प्रसादी के साथ हुआ।
- यूपी के पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा: 10,470 आवेदनों में गड़बड़ी पर दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त; FIR दर्ज - November 27, 2026
- यूपी के पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा: 10,470 आवेदनों में गड़बड़ी पर दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त; FIR दर्ज - November 27, 2026
- अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा प्रहार, बोले— ‘विदाई का समय आ गया, तय करना है स्पेन जाना है या वेनिस’ - November 27, 2026