आगरा: शास्त्रीपुरम निवासी एक व्यक्ति के साथ शनिवार की सुबह लूट हो गई। दो मोटर साइकिल सवारों समेत तीन लोग उनकी सोने की अंगूठी जबरन छीन ले गए। निखिल उद्यान शास्त्रीपुरम निवासी मुनेंद्र श्रोत्रिय ने थाना सिकंदरा में इस संबंध में तहरीर दी है।
तहरीर में कहा गया है कि वह सुबह करीब सात बजे दूध लेकर घर लौट रहे थे, तभी गणपति अपार्टमेंट के निकट एक बाइक सवार ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया, उसने इनामी कूपन दिखाकर बातों में उलझाने की कोशिश की। इसी दौरान एक अन्य पैदल व्यक्ति और तीसरा बाइक सवार व्यक्ति भी वहां आ गया। तीनों ने मुनेंद्र का मुंह दबोच लिया और उनके हाथ से सोने की अंगूठी जबरन उतार कर भाग गए।
मुनेंद्र ने इसकी सूचना डायल 112 पर भी दी। पूरी वारदात क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। थाना सिकंदरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश कर रही है।
- डाकघर से शेयर बाजार तक का सफर: इंडिया पोस्ट और NSE ने मिलाया हाथ, अब गांवों में भी खुलेगी म्यूचुअल फंड की राह - February 13, 2026
- अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में IRIS नेशनल फेयर का आयोजन, भारत की उभरती स्टेम प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच - February 13, 2026
- बिहार में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का बड़ा विस्तार: 4 नई शाखाएं शुरू, महिला उद्यमियों और छोटे कारोबारियों को मिलेगा सहारा - February 13, 2026