आगरा: हर साल 22 सितंबर को हाथी प्रशंसा दिवस मनाया जाता है। संरक्षण संस्था वाइल्डलाइफ एसओएस ने इस उपलक्ष्य में मथुरा में हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में रह रहे हाथियों के लिए फलों की दावत आयोजित की। पूरे झुंड में मादा हथिनी एम्मा, माया, फूलकली, चंचल, बिजली और लक्ष्मी और नर हाथी संजय और सूरज शामिल थे, जिन्होंने ‘जंबो’ फलों की दावत खाई। उन्हें तरबूज, पपीता, गन्ना, केले और कद्दू खिलाया गया। संस्था द्वारा इस अवसर पर अपने वर्चुअल कार्यक्रम ‘ऐली अर्थ वॉक’ की शुरुआत भी की जा रही है। यह पहल सात अक्टूबर तक चलेगी।
‘ऐली अर्थ वॉक’ प्रतिभागियों को हाथियों की सवारी के खिलाफ वकालत करते हुए चलने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे उनके पैरों की तकलीफों को कम किया जा सके और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके.
वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने यह जानकारी दी।
- गोवा में 57वें IFFI में अभिषेक बनर्जी का जलवा: ‘बनारस’ और ‘पुष्पक विमान’ का एक साथ होगा प्रीमियर - November 23, 2026
- सच्ची घटनाओं पर आधारित ‘अनएक्सपेक्टेड – सफेद सच’ का पहला पोस्टर आउट: देहरादून बस स्टेशन कांड से प्रेरित है कहानी - November 23, 2026
- मेडिकल जगत की ऐतिहासिक मिसाल: लोकल ट्रेन हादसे में कटा पैर 9 घंटे बाद नानावटी मैक्स के डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक जोड़ा - November 23, 2026