हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी दिवस 17 दिसंबर को पूरे विश्व भर में मनाया जा रहा है। यहां गुरुद्वारा गुरु का ताल में इस अवसर पर विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा।
गुरुद्वारा गुरु का ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा गुरु का ताल वह ऐतिहासिक स्थान है जहां से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की गिरफ्तारी हुई थी और उन्हें यहां नौ दिन नजरबंद भी रखा गया था। नौ दिन तक इस स्थान पर गुरुजी ने बैठकर तप किया। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया जहां चांदनी चौक में उनकी शहादत हुई।
शहीदी पर्व की शुरुआत 14 दिसंबर को मंजी साहिब के दूध के स्नान के साथ हुई थी, 15 दिसंबर को अखंड पाठ साहिब रखे गए। 17 दिसंबर सुबह अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी और शाम को 7 से 10 बजे तक भव्य कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा।
गुरुद्वारा गुरु का ताल के मीडिया प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि कीर्तन समागम मे अनेक रागी जत्थे, धर्म प्रचारक अपनी अमृतवाणी से संगत को निहाल करेंगे। मुख्य रूप से श्री दरबार साहिब अमृतसर से भाई स्वरूप सिंह रूप कीर्तन के लिए आ रहे हैं। पीटीसी चैनल के डॉक्टर हनवंत सिंह पटियाला भी यहां हाजिरी भरेंगे।
इस विशेष पर्व के लिए विशेष रूप से सरसों का साग व मक्के की रोटी बनाई जाएगी, जिसके लिए काफी पहले गुरुद्वारे के खेतों में सरसों को उगाया गया था। तीन कुंतल से अधिक सरसों को तोड़कर यह साग तैयार किया जाएगा। इसके अलावा कड़ी चावल के साथ-साथ ब्रेड पकोड़ों का लंगर भी उपलब्ध रहेगा।
गुरु तेग बहादुर साहिब की शहीदी दिवस की पोस्टर का विमोचन गुरुद्वारा गुरु का ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने मीटिंग हॉल में किया गया। इस दौरान संत बाबा प्रीतम सिंह, जत्थेदार बाबा राजेंद्र सिंह, बाबा अमरीक सिंह, हेड ग्रंथी हरबंस सिंह, ग्रंथी टीटू सिंह, महंत हरपाल सिंह, दलजीत सिंह सेतिया, परमजीत सरना व शेर सिंह मौजूद रहे।
साहिबजादों की शहादत को समर्पित स्कूली बच्चों की श्रंखला 22 को
आगरा, 16 दिसंबर। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित स्कूली बच्चों की श्रंखला 22 दिसंबर को प्रातः 10 बजे एम जी रोड पर आगरा कॉलेज ग्राउंड से भगवान टाकीज चौराहे तक लगाई जाएगी।
संयोजक बंटी ग्रोवर के अनुसार यह सुखमनी सेवा सभा के बैनर तले एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल (अप्सा ), नप्सा एवम अस्वा के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के बच्चों द्वारा लगाई जाएगी। उनके हाथों में साहिबजादों की शहादत दर्शाते पोस्टर होंगे।
इस बार सहयोगी संस्थानों के अतिरिक्त चारों साहिबजादों के नाम से समाज में अतुलनीय योगदान देने वाले चार छात्र/छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस संदर्भ में अपना नाम पूरी जानकारी सहित बंटी ग्रोवर को 9897220463 या महेंद्र पाल सिंह को 9719611666 या रिंकू गुलाटी को 9837162212 पर 20 दिसंबर तक भेज जा सकते हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026