यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाले के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक से अनियंत्रित होकर एक प्राइवेट बस पलट गई। यात्रियों के गंभीर चोटें आने के साथ ही चीख-पुकार मचने लगी। हादसे को देखकर वहां मौजूद लोगों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई और घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाना शुरू कर दिया। जब यह हादसा हुआ उस समय बस में लगभग 40 से अधिक यात्री सवार थे।
सस्पेंशन टूटने से बस पलटी
यह पूरी घटना खंदौली थाना क्षेत्र के झरना नाले के पास ही है। जानकारी के मुताबिक स्लीपर बस बिहार से गुड़गांव जा रही थी। झरना नाले के पास आकर बस अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइर को तोड़ते हुए नीचे खाई में पलट गई। हादसे के दौरान बस में लगभग 40 यात्री मौजूद थे। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
बस के चालक ने बताया कि बस का सस्पेंशन अचानक से टूट गया था जिसके चलते बस का टायर फटा और अनियंत्रित हुई और हादसे का शिकार हो गई।
हादसा बड़ा भीषण था लेकिन इस हादसे में किसी तरह की जनहानि ना होने से लोगों ने भी राहत की सांस ली। कुछ लोग घायल जरूर हुए हैं लेकिन उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026