बांदा । अराजक तत्वों ने सौहार्द बिगाड़ने के लिए कालिख से मकान में लिखा कि हिंदू भारत छोड़ो व हिंदू मकान खाली करो। मुहल्ले वासियों की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। इस बीच पुलिस तुरंत हरकत में आई। मकान में लिखी इन लाइनों को पुलिस ने साफकर हटवाया।
एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मामले का जायजा लिया। अर्ध सैनिक बल ने शांति व्यवस्था कायम रहने के लिए क्षेत्र में पैदल मार्च किया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मर्दननाका मुहल्ला निवासी रामलाल प्रजापति के घर के शौचालय व उनके बगल की दीवार में किसी ने कालिख से सौहार्द बिगाड़ने वाली इबारत लिख दी। शनिवार सुबह मुहल्ले के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
इस बीच छात्र संपर्क प्रमुख बजरंग दल के कार्यकर्ता शैलेंद्र वर्मा व अक्षत, नवल आदि मौके पर पहुंचे। सभी ने ऐसी बात लिखने की भर्त्सना की। चौकी इंचार्ज मर्दननाका अर्पित पांडे ने दीवार में लिखी कालिख की इबारत को हटवाया। आसपास के लोगों ने असमाजिक लिखी इबारत के बारे में पूछताछ की। एसपी अभिनंदन व एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने मामले का निरीक्षण किया।
एसपी के निर्देश पर चौकी इंचार्ज ने अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। सीआइएसएफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व स्थानीय पुलिस बल ने क्षेत्र में पैदल मार्च किया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शौचालय में हिंदुओं भारत छोड़ो लिखा मिलने की सूचना मिली थी। जिसमें अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है। जिसने यह बात लिखी है उसकी पहचान कराई जा रही है। उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026