आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शनिवार को छत्ता वार्ड में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह कॉलोनी ग्राम आबिदगढ़, मौजा पोईया, हाथरस रोड, आगरा पर लगभग 5 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही थी।
एडीए के प्रवर्तन दल ने बताया कि इस कॉलोनी का निर्माण बिना किसी स्वीकृति के किया जा रहा था। इसके निर्माण में सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण किया जा रहा था।

एडीए की टीम ने शनिवार को जेसीबी मशीन से कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियन्ता के नेतृत्व में की गई।
एडीए ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी अनाधिकृत कॉलोनी के निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026