उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत्त सीसीएसयू कैंपस का एक कर्मचारी कोबरा की जान बचाने के लिए पानी से भरे हौज में छलांग लगा दी। कर्मचारी कोबरा के हाथ जोड़ते हुए उसे निकालने के लिए खुद को न डंसने की बात कह कर कूद गया।
जैसी ही नसे में धुत्त व्यक्ति कोबरा को पकड़ने की कोशिश करता है इतने में कोबरा ने उसे डंस लिया। सांप ने व्यक्ति को कई बार डंस लिया।इस दौरान कर्मचारी मौके पर मौजूद छात्रों से खुद को बाहर निकालने की बात कहता है।
इस दौरान व्यक्ति अपने हाथों से सांप का मुंह पकड़े हुए था। सांप की जान तो बच गई लेकिन व्यक्ति गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्यक्ति का नाम अर्जुन है।
हैरान करने वाली बात तो यह है कि सूचना पर विवि की एंबुलेंस कर्मचारी को लेकर हॉस्पिटल पहुंची। देर रात तक व्यक्ति वेंटीलेटर पर रहा। व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी हातल गंभीर बनी हुई है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक दिन पहले ही कैंपस में सांप पकड़ने और बचने के लिए वर्कशॉप हुई थी। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
- यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से: अनुपूरक बजट के साथ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सदन में हो सकता हैं महासंग्राम - July 21, 2026
- सोनभद्र के ओबरा-सी पावर प्लांट की दोनों इकाइयां ठप, उमस भरी गर्मी के बीच यूपी में बिजली कटौती की आशंका - July 21, 2026
- जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, सूरत में श्रद्धा से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - July 21, 2026