यूपी में राजधानी लखनऊ समेत तमाम जिलों में ठंड का सितम जारी है। राजधानी में रविवार सुबह कोहरा तो नहीं पड़ा, लेकिन पारा लुढ़कर 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, अगले चार दिनों तक यानी 24 जनवरी तक लखनऊ व अन्य जिलों में ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेश 41 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में अगले चार दिन मौसम में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि यूरोप की तरफ से सर्द हवाएं आ रही हैं। यह उत्तर भारत से लेकर पूर्वी यूपी में ठंड को बढ़ा दिया। इन सर्द हवाओं के कारण एक बार फिर से सर्दी सितम कहर बरपाने लगी है। 24 जनवरी तक ठंड ऐसे ही रहेगी।
इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
संभावना है कि राजधानी लखनऊ समेत कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, कासगंज, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इसके आसपास के इलाकों में कोल्ड डे रहेगा।
-एजेंसी
- यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा की बढ़ी मुश्किलें: कांग्रेस के बाद अब पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने 60 सीटों पर ठोका दावा - October 16, 2026
- प्रयागराज वकील हत्याकांड: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बोला हमला: कहा— “जो घर उजाड़े, फर्जी एनकाउंटर करवाए, ऐसा नेता नहीं चाहिए” - October 16, 2026
- रसगुल्ले से लेकर बर्फी तक, यूपी में मिठाई बेचने के नियम में बड़ा बदलाव, ‘Use By Date’ लिखना अनिवार्य - October 16, 2026