Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India.भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, महानगर मंत्री, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद गिरि को पार्टी की तरफ से एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनकी मध्य रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के गैर सरकारी सदस्य के रूप में नियुक्ति करके दी गई है।
सन 1990 से पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़े प्रमोद गिरि इससे पहले पार्टी में वार्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, विधान सभा प्रभारी, मण्डल सदस्यता प्रमुख भी रह चुके हैं। मण्डल सदस्यता प्रमुख रहते हुए प्रमोद गिरि जी ने अपने राजेश्वर मण्डल से पूरे उत्तर प्रदेश में मण्डल के हिसाब से 10000 सदस्य बना कर इतिहास बना दिया था। जिसके लिए पार्टी द्वारा सम्मान भी किया गया था। उस समय तो 5 रुपये लेकर भाजपा का सदस्य बनाया जाता था।
प्रमोद गिरि की पत्नी श्रीमती मनोज गिरि भी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। पार्टी की तरफ से 2006 में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। दो बार भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रदेश परिषद की सदस्य भी रह चुकी हैं।
भाजपा महानगर अध्यक्ष पद पर इनका नाम लगभग तय हो गया था। अंतिम समय में पासा पलटा और भानु महाजन को दुबारा लोकसभा चुनाव तक मौका मिल गया। प्रमोद गिरि का नाम लोकसभा चुनाव के बाद पुन: अध्यक्ष के रूप में आ सकता है।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
Free पढ़ने के लिए क्लिक करें। फाइव स्टार रेटिंग और कमेंट का भी अनुरोध है। 5 Star rating and comments please
विधायक जी. एस. धर्मेश, विजय शिवहरे, पुरषोत्तम खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री भाजपा रामप्रताप सिंह चौहान, नोएडा भाजपा प्रभारी प्रमोद गुप्ता, गणेश चंद, आशीष कुमार सिंह, यश उर्फ कुक्कू, बी. के. गुप्ता, श्याम लाल गोस्वामी, के. के. गोस्वामी, वरुण गोस्वामी, सुभानु गुप्ता, जगदीश कुशवाह, के. पी. फौजदार, सत्यदेव गोस्वामी, पवन गोस्वामी, जगदीश पचौरी, मोहन सिंह लोधी, आदि भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026