लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ सहित आठ जिलों में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। खबर के अनुसार यूपी के इन जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के बाद यह निर्णय लिया गया है। प्रदूषण के कारण छात्रों और अन्य नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, इसलिए स्कूलों में शारीरिक कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और उन्हें ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने का आदेश जारी किया गया है।
बता दें की मेरठ मंडल के सभी छह जिलों (मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़) और मुजफ्फरनगर तथा शामली जिलों में भी यह आदेश लागू होगा। इस आदेश का पालन सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा।
दरअसल प्रशासन ने ग्रेप-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) का सख्ती से पालन करने के लिए इन जिलों में एक टीम भी गठित की है ताकि प्रदेश के इन जिलों में लोगों को प्रदूषण से राहत मिल सके। यह कदम इन क्षेत्रों में जहरीली हवा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026
- एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम ने परखीं व्यवस्थाएं: कल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा ताजनगरी का पहला किडनी ट्रांसप्लांट - August 21, 2026
- आगरा में ज्वैलर्स ठगी का सनसनीखेज खुलासा: पुराने आभूषण खरीदने के बहाने सोने के कंगन लेकर भागे तीन शातिर गिरफ्तार - August 21, 2026