चीन के वुहान शहर में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद अब तक का कोविड-19 का सबसे बड़ा संक्रमण फैला है। चीन के कई शहरों में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक ओमीक्रोन वेरिएंट ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। रविवार को हॉन्ग कॉन्ग में कोरोना वायरस के 31,008 मामले सामने आए हैं और 153 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि चीन में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामलों की संख्या 40 हजार से कम रही है।
चीन में तीन दिन पहले कोरोना के मामलों की संख्या 50 हजार तक पहुंच गई थी। अधिकारियों ने कहा कि रैपिड टेस्टिंग रिजल्ट के बारे में नहीं बताए जाने के कारण इस संख्या में कमी आई होगी। साथ ही सप्ताहांत का भी असर होगा। चीन ने ऐलान किया है कि देश में घरेलू स्तर पर कोरोना संक्रमण के 214 पुष्ट मामले सामने आए हैं। चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से उसकी कोविड जीरो रणनीति पर सवालिया निशान लग गए हैं।
कोरोना के वैश्विक मामलों में वृद्धि, 44.61 से ज्यादा हुए केस
इस बीच दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 44.61 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 59.9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 10.58 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग ने सोमवार की सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 446,163,541, 5,998,819 और 10,588,769,788 हो चुकी है।
सीएसएसई के अनुसार दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 79,271,466 और 958,621 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना के 42,962,953 मामले आ चुके हैं जबकि 515,036 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 29,056,525 मामले आ चुके हैं जबकि 652,438 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 1 करोड़ से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश फ्रांस (23,236,908), यूके (19,256,835), रूस (16,698,139), जर्मनी (15,828,455), तुर्की (14,353,888), इटली (13,026,112) और स्पेन (11,100,428) हैं।
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026