मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के बाद महान सुनील गावस्कर ने भी युवा तुर्क तिलक वर्मा की तारीफ की है। उनका मानना भी है कि वह जल्द ही भारत के लिए सभी प्रारूपों में खेलने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में उभरकर आने वाले खिलाड़ियों में शामिल वर्मा ने मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन के दौरान 13 मैच में 376 रन बनाकर प्रभावित किया है।
गावस्कर ने कहा, ‘तिलक वर्मा की मानसिकता गजब की है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ वह उस समय क्रीज पर उतरा जब टीम दबाव में थी लेकिन शुरुआत में उसने जिस तरह एक और दो रन लेकर पारी को आगे बढ़ाया वह प्रभावशाली था।’
उन्होंने कहा, ‘उसके पास विविध शॉट हैं और वह स्ट्राइक रोटेट करता रहता है। यह दर्शाता है कि उसे क्रिकेट की अच्छी समझ है और मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है।’
इस महान सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘अगर आपके पास अच्छा क्रिकेट दिमाग होता है तो आप उस समय मुश्किल से बाहर निकलने में सफल रहते हो जब चीजें आपके पक्ष में नहीं हो रही होती। आप अपने खेल का विश्लेषण कर सकते हो और दोबारा रन बना सकते हो।’ गावस्कर ने अपने बेसिक्स सही रखने के लिए भी इस युवा की सराहना की और वह रोहित के इस नजरिए से सहमत हैं कि हैदराबाद का यह उभरता हुआ क्रिकेटर भविष्य में भारत के लिए सभी प्रारूप में खेलने वाला बल्लेबाज बन सकता है।
उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा ने सही कहा है कि वह भारत के लिए सभी प्रारूपों में खेलने वाला खिलाड़ी बन सकता है इसलिए यह अब उस पर निर्भर करता है कि वह थोड़ा अधिक मेहनत करे, अपनी फिटनेस सही करे, तकनीक को बेहतर करे और रोहित को सही साबित करे।’ गावस्कर ने कहा, ‘वह बेसिक्स सही रखता है। उसकी तकनीक सही है। वह गेंद के पीछे आकर खेलता है। वह सीधे बल्ले से खेलता है और फ्रंट फुट पर रक्षात्मक शॉट खेलते हुए उसका बल्ला पैड के समीप होता है। उसके सभी बेसिक्स सही हैं। सही बेसिक्स के साथ आपको सही मानसिकता की जरूरत होती है और हमने देखा है कि ये दोनों चीजें अभी काफी अच्छी हैं। उम्मीद करता हूं कि यह जारी रहेगा।’
-एजेंसियां
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026