पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के लिए कहा है। जिसके बाद पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आयी सीमा हैदर भी सुर्खियों में हैं। ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीणा से कथित तौर पर शादी करके रह रही सीमा पर जानलेवा हमला हुआ है। हालांकि, समय रहते आरोपी को पकड़ लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार देर शाम एक शख्स अचानक से ग्रेटर नोएडा से सटे रबूपुरा में स्थित सचिन मीणा के घर में घुस आया। उसने सीमा का गला दबाकर उसकी उसको मारने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने सीमा को थप्पड़ भी जड़े। लेकिन, सीमा के शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गुजरात के सुरेंद्र नगर निवासी तेजस के रूप में हुई। जोकि बस पकड़कर सीमा हैदर के प्रेमी सचिन मीना के घर पर पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि आरोपी तेजस जब सचिन मीना के घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। उसने दरवाजे पर लात मारी, जिसके बाद सीमा ने गेट खोला। इसके बाद आरोपी ने सीमा पर हमला कर दिया। इस बीच हल्ला और शोर मचाने पर लोग वहां इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया गया। शख्स ने काला जादू किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस घटना पर कोतवाली प्रभारी ने कहना है कि प्राथमिक जांच में आरोपी तेजस मानसिक रोगी लग रहा है। उसका कहना है कि सीमा हैदर ने उस पर काला जादू करवा रखा है। इस हमले के बाद रबूपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
साभार सहित
- मुरादाबाद में तीन बच्चों की मां ने 5 साल बाद की दूसरी शादी, 6 बच्चों के पिता से रचाया निकाह, चर्चा का विषय बनी शादी - August 21, 2026
- पैलेट गन पीड़ित को साथ लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे संसद मार्ग थाना, पुलिस पर लगाया FIR नहीं दर्ज करने का आरोप - August 21, 2026
- यूपी के पीलीभीत में नवविवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर ससुराल वालों की सब्जी में मिलाया जहर, पति और सास-ससुर गंभीर, बहु गिरफ्तार - August 21, 2026