naveen jain bjp

अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के बाद नवीन जैन आगरा वालों के फूलों से घायल

POLITICS

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

 Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.  ऐतिहासिक आगरा में ठीक 36 वर्ष बाद एक और ऐतिहासिक घटना हुई। जो घटना अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ हुई थी, वही घटना राज्यसभा सांसद नवीन जैन के साथ हुई। अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की तरह नवीन जैन को भी आगरा वालों ने फूलों से घायल कर दिया।

आगरा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन की गारंटी सुन BJP कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े, पढ़िए रोचक संवाद, देखें वीडियो

आगे बढ़ने से पहले आपको फ्लैश बैक में ले चलते हैं। वर्ष 1988 में आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन और कार्यकारिणी हुई थी। इसमें लालकृष्ण आडवाणी को अध्यक्ष चुना गया था। अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी जीप में सवार होकर आगरा शहर में निकले। हर बाजार ने अपने उस क्षेत्र में बिकने वाले उत्पादों के द्वार बनाए थे। पुष्प वर्षा हुई थी। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वागत के बाद कहा था कि आगरा के लोग तो फूलों से घायल कर देते हैं।

naveen jain bjp
पुष्पवर्षा के बीच राज्यसभा सांसद नवीन जैन।

अब बात करते हैं 29 फरवरी, 2024 की। इसी दिन नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद और आगरा के पूर्व मेयर दिल्ली से आगरा आए। वे करीब 11.30 बजे होटल रामाडा चौराहा पर आ गए। आते ही पुष्पवर्षा शुरू हो गई।

भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नवीन जैन के साथ आगरा के कमला नगर में क्या हुआ, पढ़िए आंखों देखी घटना

फतेहाबाद रोड, पुरानी मंडी रोड, बालूगंज-छीपीटोला रोड, एमजी रोड, बाईपास, कमलानगर के बीच करीब 300 स्थानों पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण का क्रम चलता रहा। पूरे 9 घंटे तक फूलों की बारिश। किसी पर लगातार 9 घंटा पुष्पवर्षा होगी तो घायल होना स्वाभाविक है।

 

कमला नगर में तो कदम-कदम पर पुष्पवर्षा की गई। दुकानदार फूल लेकर तैयार बैठे थे। नवीन जैन के आगे और नवीन जैन के पीछे लोग थे। वे बीच में चल रहे थे। पूरे जुलूस पर पुष्पवर्षा की गई। जैसे ही नवीन जैन दिखाई देते तो दोनों हाथों से पुष्पवर्षा शुरू कर दी जाती।

naveen jain bjp
कमलानगर, आगरा में नवीन जैन पर फूलों की बारिश।

कमलानगर में जब नवीन जैन से पूछा गया कि फूलों से घायल तो नहीं हो गए, वे मुस्काकर रह गए। आगरा में लगातार नौ घंटा तक चलने के बाद भी नवीन जैन के मुख पर थकान के लक्षण परिलक्षित नहीं हो रहे थे। मुख पर वही मुस्कान और विनम्रता का भाव दिखाई दिया।

राज्यसभा सांसद नवीन जैन के सम्मान में उमड़ पड़ा आगरा, 300 से अधिक स्थानों पर ऐतिहासिक स्वागत, माल्यार्पण और सेल्फी की होड़, पुष्पवर्षा

Fatehabad road agra
फतेहाबाद रोड पर पुष्पवर्षा।
Dr. Bhanu Pratap Singh