Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. जब राजनीतिक कार्यकर्ता अपनी पार्टी के लिए जुट जाता है तो कुछ भी कर सकता है। कुछ ऐसा ही काम किया है समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव आदित्य गौतम ने। उन्होंने शनैः-शनैः समाजवादी पार्टी की शास्त्रीपुरम क्षेत्र में जबर्दस्त पैठ बना ली है। सदस्यता अभियान में यह दिखाई भी दिया।
आदित्य गौतम ने नगर निगम के वार्ड 90 राममोहन नगर से अपनी मां को सपा की टिकट पर चुनाव लड़वाया। उन्हें करीब 400 वोट मिले। बात यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कम वोट मिले, महत्वपूर्ण यह है कि 400 वोट मिले। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में सपा के नाम पर 400 लाना बड़ी बात है। यह वह समय था, जब शास्त्रीपुरम क्षेत्र में सपा का झंडा उठाने वाला कोई नहीं था। चुनाव में पराजय के बाद भी आदित्य गौतम ने हार नहीं मानी। आज भी पूर्व की भांति सक्रिय हैं।
18 अगस्त को शास्त्रीपुरम के तिकोनिया पार्क पर सदस्यता अभियान चलाया। यहां भीषण उमस के बाद भी सपा की सदस्यता लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए। महिलाएं भी थीं। जिस तरह से मुस्लिम सपा की सदस्यता लेने के प्रति रुचि दिखा रहे थे, उससे भविष्य का संकेत मिलता है। 10 मिनट के लिए सदस्यता शिविर का अवलोकन करने के बाद ये पंक्तियां लिखी जा रही हैं।
इस सदस्यता शिविर की जमकर तैयारी की। लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार किया गया। यहां तक कि घरों में दस्तक दी गई। पार्टी की सदस्यता लेने का आग्रह किया गया। लोकसभा चुनाव में वितरित पर्चे एक बार फिर बांटे गए। इन पर्चों में तमाम तरह के वादे किए गए हैं।
एक वह भी समय था, जब भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्यकर्ता इसी तरह से काम करते थे। हालांकि पार्टी घर-घर जाने के कार्यक्रम घोषित करती रहती है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह होता नहीं है। चुनाव के समय वोट गायब होने का सर्वाधिक शोर भाजपा समर्थक ही करते हैं। इसका कारण यह है कि अधिकांश भाजपा कार्यकर्ता अब वोट बढ़वाने का काम नहीं करते हैं। भाजपा में अब कार्यकर्ता नहीं, सीधे नेता बनाए जा रहे हैं।

प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी पंडित आदित्य गौतम का कहना है कि शास्त्रीपुरम के सदस्यता अभियान में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी से लोगों को जोड़ा गया है। सबको पता है कि 2027 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के झूठे वादों से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा के राज में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इसी कारण लोग सपा के साथ जुड़ रहे हैं। अभी और सदस्यता शिविर लगाए जाएंगे।
सदस्यता शिविर में समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, प्रदेश सचिव नितिन कोहली, राजपाल यादव, पूर्व विधायक प्रत्याशी पंडित ज्ञानेंद्र गौतम, पूर्व विधायक प्रत्याशी विनय अग्रवाल, जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी राहुल चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोड़ा, समाजवादी व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता, छात्र सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कादीर कुरैशी, छात्र सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केके यादव, पूर्व पार्षद मोहम्मद शरीफ (बबलू), विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष मुनव्वर खान, मोहम्मद कासिम, रिजवान खान, जितेंद्र वर्मा, अंकित शर्मा, विराट यादव, राजू खान, सलमान खान आदि उपस्थित रहे।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026