मेरठ। लोकसभा चुनाव 2024 को धार देने में जुटी कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को चुनाव का शंखनाद कर दिया है। मेरठ में पीएल शर्मा स्मारक हॉल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों का पश्चिम जोन का प्रादेशिक संवाद आयोजित किया गया। इस दौरान कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने संवाद में कहा कि राम के घर का न्योता कोई नहीं लाता उनका तो बुलावा खुद ही आता है। मंच की ओर देखते हुए कहा कि राम हमारे आराध्य हैं, हम सब राम के वंशज हैं। राम को लेकर जो सम्मान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय के मन में है वही इमरान मसूद के मन में भी।
भाजपा और आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि राम को लाने वाले ये कौन हैं। ये नेगेटिव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि एक सप्ताह में पांच गांव में संवाद हो। इमरान मसूद ने कहा कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हो रही है, इसे देखें, निगाह रखें। आगाह किया कि वोट काटने की राजनीति हो रही है, इनसे सावधान रहें। आधार से वोटर कार्ड को लिंक कराओ। ऐसे में बीएलओ चाहकर भी आपका वोट नहीं बदला पाएगा।
जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि संवाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव अविनाश पांडे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ,पश्चिमी उप्र प्रभारी प्रदीप नरवाल सहित सभी प्रदेश, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पूर्व विधायक पूर्व सांसद एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष सभी फ्रंटल और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष नगर निकाय में जीते हुए प्रत्याशी शामिल होने पहुंचे हैं।
-एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026