ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव बाद के अपने समीकरणों पर पत्ते खोलते हुए कहा था कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) केंद्र में बनने वाली इंडी गठबंधन की सरकार में शामिल नहीं होगी और सरकार को बाहर से समर्थन देगी। इस पर अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आ गई है।
कांग्रेस की ओर से अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं है। वह गठबंधन छोड़कर भाग गईं। वह आगे भाजपा के साथ भी जा सकती हैं। खैर लोग अब तक कांग्रेस पार्टी को नष्ट करने की बात कर रहे थे। कह रहे थे कि कांग्रेस को 40 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी, लेकिन अब वह (ममता बनर्जी) ऐसा कह रही हैं, तो इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन सत्ता में आ रहे हैं।
बाहर से समर्थन पर क्या बोली थीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने हुगली की रैली में कहा था कि टीएमसी केंद्र में बननी वाली इंडी गठबंधन की सरकार में शामिल नहीं होंगी और बाहर से समर्थन देगी। ममता बनर्जी ने कहा, पश्चिम बंगाल में कोई इंडिया ब्लॉक नहीं है। मैंने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यहां तक कि गठबंधन का नाम भी मेरे द्वारा दिया गया है। लेकिन बंगाल में सीपीआई और कांग्रेस साथ मिलकर भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं।
-एजेंसी
- यूपी के रामपुर में बिजली विभाग के JE ने की आत्महत्या: 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल कर फूट-फूटकर रोए, फिर लगा लिया फंदा, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप - March 22, 2026
- लखनऊ में रिश्तों का कत्ल: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास की बेरहमी से हत्या, साजिश जान उड़ जाएंगे होश - March 22, 2026
- आगरा पुलिस पर गंभीर आरोप: तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत 5 पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज, युवक को करंट लगाने का मामला - March 22, 2026