बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव आज बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन के साथ ही गृह शांति पूजा करवाई। उल्लेखनीय है कि उनकी फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग इंदौर मे भी होनी है।
मंदिर समिति के अनुसार राजकुमार राव सुबह अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। उन्होंने करीब तीन घंटे मंदिर में बिताए। भगवान महाकाल के दर्शन और अभिषेक के साथ विशेष पूजन भी करवाई।
राजकुमार के अनुसार फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग इंदौर शहर और उसके आसपास के इलाकों में की जाना है। वे इसी सिलसिले में आए हैं। उनकी कई दिनों से तमन्ना थी कि वे भगवान महाकाल के दर्शन करें।
उल्लेखनीय है कि स्त्री 2 एक हारर और कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री का दूसरा भाग है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर और पंकज कपूर मुख्य भूमिका में हैं। मध्य प्रदेश के अशोकनगर के चंदेरी जिले में भी इस फिल्म के दृश्य फिल्माए जा रहे हैं।
-एजेंसी
- आगरा के धांधूपुरा में कबाड़ गोदाम बना आग का गोला: आसमान में छाया काला धुआं, लाखों का सामान राख - March 29, 2026
- यूपी के मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रहे 40 श्रद्धालु घायल, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस - March 29, 2026
- मुंबई से शुरू हुई स्वास्थ्य क्रांति: पल्स 2026 में बोले फडणवीस- ‘हर 5KM पर मिलेगी सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवा’ - March 29, 2026