हरियाणा की लोकसभा सीट करनाल से अभिनेता संजय दत्त के चुनाव लड़ने की खबरों पर एक्टर ने विराम लगा दिया है। अभिनेता संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि वो अभी किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। अगर वो राजनीति में आएंगे तो वो इसकी घोषणा खुद करेंगे।
संजय दत्त ने एक्स पर शेयर की पोस्ट
संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है उस पर विश्वास करने से बचें।
पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने करनाल में चुनाव लड़वाने के लिए कांग्रेस करनाल सीट से अभिनेता संजय दत्त को मैदान में उतार सकती है। मनोहर लाल अभी तक सभी संभावित उम्मीदवारों पर करनाल में भारी पड़ रहे हैं। इसके बाद अभिनेता संजय दत्त ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए उस पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है।
-एजेंसी
- प्रयागराज वकील हत्याकांड: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बोला हमला: कहा— “जो घर उजाड़े, फर्जी एनकाउंटर करवाए, ऐसा नेता नहीं चाहिए” - October 16, 2026
- रसगुल्ले से लेकर बर्फी तक, यूपी में मिठाई बेचने के नियम में बड़ा बदलाव, ‘Use By Date’ लिखना अनिवार्य - October 16, 2026
- पैंटून पुल की मांग पर पिनाहट बाजार बंद, व्यापारियों का धरना; पांच दिन में संचालन शुरू करने का अल्टीमेटम - October 16, 2026