Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने चौधरी बाबूलाल के खिलाफ एक्शन ले ही लिया है। एक्शन के प्रथम चरण में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब देने के लए सिर्फ एक दिन का समय दिया गया है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे डॉ. रामेश्वर सिंह को पार्टी पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विधायक बाबूलाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 6 मई को शाम 5 बजे तक जवाब दें।
बता दें कि विधायक बाबूलाल ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ बगावत कर दी है। वे अपने पुत्र रामेश्वर को चुनाव लड़वा रहे हैं। प्रचार भी कर रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रहा है। इसे देखते हुए प्रथम चरण में पार्टी ने रामेश्वर सिंह को पार्टी से निकाला। अब विधायक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
पूरा पत्र इस प्रकार है-
श्री चौधरी बाबूलाल, विधायक-फतेहपुर सीकरी जनपद आगरा, उ०प्र०
आपके विरूद्ध लोकसभा क्षेत्र 19 फतेहपुर सीकरी से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ अपने पुत्र रामेश्वर चौधरी को निर्दल चुनाव लड़ाने व प्रचार करने की शिकायत प्राप्त हुई है। आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि क्यों ना आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये।
आप अपना स्पष्टीकरण दिनांक 06 मई, 2024 को सायं 05 बजे तक प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। स्पष्टीकरण समय से प्राप्त न होने की स्थिति में संगठन अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए बाध्य होगा।
भवदीय
(भूपेन्द्र चौधरी)
प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, उ०प्र०
प्रतिलिपि सूचनार्थ :-
- मा० प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा, उ०प्र०।
- क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा, ब्रज क्षेत्र।
- जिलाध्यक्ष, भाजपा, आगरा जिला।
त्यागी समाज की चालीसी ने फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के बारे में लिया बड़ा फैसला
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026