यूपी की राजधानी लखनऊ में PGI गेट के बाहर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने एक टैंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंपो का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पाकर अनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के एपेक्स ट्रामा सेंटर टू पहुंचाया।
यहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, 8 घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कंटेनर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
पीजीआई थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे यह हादसा हुआ है। सभी लोग पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को देखने जा रहे थे। इस दौरान एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें घायल हुए लोगों में नधुनी राम, राजकुमारी पसामू, वंश गोपाल, शिव प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश यादव, प्रीतम सिंह यादव, मनोज कुमार, अंजलि, आलोक कुमार और नित्यानंद का इलाज चल रहा है। वहीं डालटन गंज झारखण्ड निवासी कृष्णा प्रसाद (62) और 25 वर्षीय रितू राज चौधरी की मौत हो गई है। रितु राज छोटा बरियारपुर बिहार के निवासी थे।
10 लोग थे सवार
पुलिस के मुताबिक विक्रम टैंपो जो तेलीबाग की तरफ से आ रहा था। वह मेन रोड से अस्पताल गेट की ओर मुड़ा तभी रायबरेली की तरफ से एक कंटेनर ट्रक जो की काफी स्पीड में था मुड़ते ही विक्रम टैंपो में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद कंटेनर ट्रक भाग निकला जिसे पीछा करके उतरेठिया चौराहे के पास रोक लिया गया। विक्रम टैंपों में 10 लोग सवार थे। टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई घायलों को तत्काल एपेक्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उनका इलाज शुरू हुआ।
-एजेंसी
- आगरा में आस्था और परंपरा का महाकुंभ: 100 साल पुरानी परंपरा के साथ शुरू होगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव 2026; भीष्म प्रतिज्ञा और प्रह्लाद चरित्र समेत तीन नई लीलाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र - September 24, 2026
- ’चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी’: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इलेक्शन कमिश्नर पर मुकदमा चलाने की मांग की - September 24, 2026
- अमरोहा गैंगरेप मामले पर अखिलेश यादव बोले- जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हो जाती है भ्रष्ट - September 24, 2026