प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देश में कई स्थानों पर PMLA के तहत तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में नकदी जब्त की है। जांच एजेंसी की अहमदाबाद शाखा ने 20 मार्च को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत बेंगलुरु और पुणे में स्थित एक भुगतान एग्रीगेटर्स के छह परिसरों में तलाशी अभियान चलाया।
यह कार्रवाई उन मर्चेंट्स आईडी के खिलाफ किया गया जिनका उपयोग दानी डेटा एप के नियंत्रकों ने आम जनता से एप के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए किया गया। ईडी ने तलाशी अभियान के दौरान 16.43 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज की।
वहीं दूसरी ओर, एजेंसी ने 21 मार्च को दिल्ली, मुंबई और गोवा में 9 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दलेमैन री-आईटी ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के मामले में तलाशी अभियान चलाया।
प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान, अजय हरिनाथ सिंह और उनके सहयोगियों के आवास से लगभग 78 लाख रुपये की नकदी, 2 लाख रुपये के बराबर मूल्य की विदेशी मुद्रा, विभिन्न डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।
-एजेंसी
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026
- “मेरी पत्नी मर चुकी है…”: कमला नगर के जिम ट्रेनर ने रची खौफनाक साजिश, दूसरी शादी के बाद खुला राज तो पीड़िता के उड़े होश - November 8, 2026
- ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाई गई दीपावली: गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद पत्रकारों ने जलाए दीप, एक-दूसरे को दीं बधाइयां - November 8, 2026