आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है.
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है. इसके कई संकेत पिछले कई दिनों से दिख रहे हैं.
“बीते कई महीनों से दिल्ली में किसी अफ़सर की पोस्टिंग नहीं हो रही है. दिल्ली में आईएएस की पोस्टिंग का कंट्रोल गृह मंत्रालय के पास है. बीते कई महीनों में आईएएस अफ़सर की पोस्टिंग नहीं हुई है.”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रद्द हो चुकी शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले में इस समय तिहाड़ जेल में हैं. मनीष सिसोदिया बीते साल से इसी केस में जेल में हैं.
केजरीवाल जेल में रहते हुए सरकार चला रहे हैं. उनकी पार्टी का कहना है कि वह जेल में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे.
बीते दिनों मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ‘आप’ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली है.
विपक्षी पर्टियों का कहना है कि चुनाव से पहले मोदी सरकार एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है और विपक्ष को कमज़ोर किया जा रहा है.
-एजेंसी
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026