लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में समाजवादी पार्टी जुट गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा सम्मेलन का आयोजन किया है। इस दौरान अखिलेश यादव अपने संबोधन में कहा कि, पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक और आधी आबादी की बात हमेशा समाजवादी लोग उठाते रहे हैं। सबसे ज्यादा गैर बराबरी का सामना अगर किसी को करना पड़ता है समाज में तो वो हमारी यही माताएं, बहने हैं। सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं कहीं दिखाई दे रही हैं तो उत्तर प्रदेश में है।
उन्होंने कहा कि, जो चुनाव होने जा रहा है 2024 का, समाजवादी महिला संगठन पूरी ईमानदारी के साथ समाजवादी पार्टी को जिताने का काम करेगा। समाजवादी पार्टी लगातार तैयारी कर रही है लोकसभा के चुनाव के लिए। 80 सीटें हराने का काम यही गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को करेगा। 80 सीटें हाराओं, देश से भाजपा को हटाओ, सविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और नारी सम्मान बचाओ।
“समाजवादी पार्टी लगातार तैयारी कर रही है लोकसभा के चुनाव के लिए। 80 सीटें हराने का काम यही गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को करेगा। 80 सीटें हाराओं, देश से भाजपा को हटाओ, सविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और नारी सम्मान बचाओ।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ pic.twitter.com/5aw0oGqpp9
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 28, 2023
अखिलेश यादव ने कहा, उम्र को लेकर पूरे प्रदेश के नौजवान आक्रोश में थे, कम से कम सरकार ने स्वीकार कर लिया। यह नौजवानों के आक्रोश से डरते हैं। क्योंकि चुनाव करीब है इसलिए नौकरी की बात की है लेकिन रिजल्ट वोट पड़ने के बाद भी नहीं आएगा।
“उम्र को लेकर पूरे प्रदेश के नौजवान आक्रोश में थे, कम से कम सरकार ने स्वीकार कर लिया। यह नौजवानों के आक्रोश से डरते हैं। क्योंकि चुनाव करीब है इसलिए नौकरी की बात की है लेकिन रिजल्ट वोट पड़ने के बाद भी नहीं आएगा।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ pic.twitter.com/tUgXtYpE9U
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 28, 2023
-एजेंसी
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026