हाल में आई बाढ़ की वजह से बर्बाद हुई फसल के लिए मुआवजे, न्यूनतम समर्थन मूल्य की लीगल गारंटी और कर्ज माफी के मुद्दे पर पंजाब के किसानों का रेल रोको आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है.
इस विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब से होकर गुजरने वाली रेल सेवाएं बाधित हुई हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है और कुछ गाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, फरीदकोट, समराला, मोगा, होशियारपुर, गुरदासपुर, जलंधर, तरण-तारण, संगरूर, पटियाला, फिरोज़पुर, बठिण्डा और अमृतसर में कई जगहों पर किसान रेल की पटरियों पर बैठकर धरना दे रहे हैं.
इस विरोध प्रदर्शन की वजह से पंजाब और हरियाणा में बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ‘मुंबई एयरपोर्ट पर सोना फंसा है’… सीबीआई कार्रवाई का डर दिखाकर आगरा की महिला से साइबर ठगों ने 6.70 लाख रुपये ऐंठे - November 23, 2026
- UN में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की डॉ. प्रियंका सिंह ने हिंदी में उठाया पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा - November 23, 2026
- नेशनल हेल्थ अकाउंट्स रिपोर्ट: इलाज के कुल खर्च में उत्तराखंड सरकार आगे, यूपी-केरल में जनता पर भारी बोझ - November 23, 2026