Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. दीनदयाल धाम फरह में स्थित फार्मेसी एवं स्वदेशी केंद्र द्वारा बनने वाले उत्पादन का पारस पर्ल्स एक्सटेंशन खतैना रोड, लोहामंडी में दीनदयाल स्वदेशी केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस केंद्र का उद्घाटन पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. प्रमोद शर्मा ने किया। दीनदयाल जी के स्वदेशी विचार से प्रभावित होकर आगरा शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी श्री मुकेश जैन ने यह बिक्री केंद्र प्रारंभ किया है। यहां पर दीनदयाल धाम के गौशाला में निर्मित उत्पादन एवं स्वदेशी केंद्र में बनने वाले उत्पादन संयुक्त रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
इस केंद्र को खोलने का मुख्य उद्देश्य दीनदयाल धाम स्थित दीनदयाल कामधेनु गौशाला फार्मेसी, कामधेनु खादी एवं ग्रामोद्योग सेवा संस्थान स्वदेशी केंद्र द्वारा निर्मित उत्पादों का अधिकाधिक उपयोग कराना है।
विदेशी कंपनियों पर भारी पड़ रहा है हल्दीराम, 2023 में कमाए एक अरब डॉलर
उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी, संस्कार भारती के प्रचारक बांकेलाल जी, दीनदयाल कामधेनु गौशाला फार्मेसी के मंत्री हरिशंकर शर्मा, स्मारक समिति के मंत्री केशव जी, समिति के कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता, सदस्य डॉ अनुराग शर्मा, प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, विभाग प्रचारक आनंद, सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति जी, विभाग संघचालक भवेंद्र शर्मा, विजय गोयल, कार्यालय प्रमुख शिवेंद्र जी, विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल, सचिन जी, मुकेश जैन, सुनील जैन, विनीत आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026