Live Story Time
New Delhi, Capital of India. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री और आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने एक बार फिर आगरा मेट्रो का मुद्दा उठाया है। उन्होंने केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी से मिलकर कहा कि एमजी रोड पर बनने वाली एलिवेटेड मेट्रो को भूमिगत किया जाए। अगर मेट्रो भूमिगत न हुई तो एमजी रोड पर 200 साल तक जाम की समस्या बनी रहेगी।
उन्होंने हरदीप पुरी को बताया कि आगरा का प्रत्येक व्यक्ति दिन में एक बार एमजी रोड से जरूर गुजरता है। एमजी रोड शहर की लाइफ लाइन है। एलिवेटेड मेट्रो बनने से आने वाले 200 साल के लिए इस रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इसका एकमात्र हल भूमिगत मेट्रो है।
गौरतलब है कि आगरा के व्यापारी पिछले 1 महीने से एमजी रोड पर भूमिगत मेट्रो बनाने की मांग कर रहे हैं। इससे पूर्व भी केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने आगरा के व्यापारियों के साथ हरदीप पुरी से मुलाकात कर भूमिगत मेट्रो का मुद्दा उठाया था।
प्रो. एसपी सिंह बघेल का कहना है कि मेट्रो आगरा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी, लेकिन एमजी रोड पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए भूमिगत मेट्रो एक अच्छा सकारात्मक कदम होगा।
- कुंडा विधायक राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक संदेश - October 29, 2026
- सेहत से खिलवाड़: कड़ाही के दूध को गाढ़ा करने और बचाने के लिए बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल, FSDA की रेड में खुला राज - October 29, 2026
- काशी में एमएलसी चुनाव पर घमासान: आशुतोष सिन्हा की 10 हजार से अधिक वोटों की बढ़त के बाद 5वें राउंड की दोबारा गिनती जारी - October 29, 2026