साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
27 विदेशी वेबसाइट्स और छह हजार खाते ब्लॉक कराए
आगरा: पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 38 हजार करोड़ रुपयों को चीन और अन्य देशों में जाने से रोका। पुलिस ने गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और साइबर अपराधियों व उनके एजेंट द्वारा खोले गए खातों को फ्रीज कराते हुए करीब 15 लाख देशवासियों को ठगी का शिकार होने से बचाया।
यह जानकारी पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि साइबर सेल ने 27 विदेशी वेबसाइट्स को ब्लॉक कराया। इनमें चीन, वियतनाम के जरिए लाइव री स्ट्रीमिंग होती थी और री स्ट्रीमिंग कराकर अवैध बैटिंग और अवैध गेमिंग कराई जाती थी।
गेमिंग और बेटिंग एप पर लोगों से रुपये लगावाकर बैंक में पैसे जमा कराए जाते थे। गैंग द्वारा 300 से 500 रुपये सब्सक्रिप्शन फीस ली जाती थी। पुलिस ने बैंकों की मदद से उन सभी खातों को सीज करा दिया। यह कार्रवाई पैसे ट्रांसफर होने से पहले की गई।
पुलिस ने छह हजार से अधिक ऐसे बैंक खाते ब्लाक कराए जिनसे वर्चुअल पेमेंट एकाउंट (वीपीए) खातों के माध्यम से करोड़ों की ठगी की जा रही थी। पुलिस ने करीब 18 हजार वीपीए खाते भी ब्लाक कराए। पुलिस का दावा है कि प्रदेश में साइबर सेल की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: पूर्व महासचिव चंपत राय ने जारी किया 9 पन्नों का बयान, नृपेंद्र मिश्रा को लेकर किए बड़े दावे - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026