पति के दो बच्चे, लेकिन अविवाहित होने का दिया शपथ पत्र
आगरा: एक महिला सिपाही ने दो बच्चों के बाप से शादी कर ली, इसके लिए दोनों ने अविवाहित होने का शपथ-पत्र भी दिया। सौतन बनी महिला सिपाही के खिलाफ पहली पत्नी ने शिकायत की। न्यायिक आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि सौतन बनने वाली महिला सिपाही काे प्रेमी के शादीशुदा होने की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद दोनों ने कलक्ट्रेट में दोनों ने विवाह अधिकारी के समक्ष कूटरचित प्रपत्र पेश किए। आरोपित महिला आरक्षी शाहगंज की रहने वाली है और वर्तमान में ललितपुर में तैनात है।
उत्तर पश्चिम दिल्ली की रहने वाली दीपमाला ने मुकदमे में पति नरेंद्र और महिला आरक्षी भावना को नामजद किया। दीपमाला के अनुसार, उनकी शादी वर्ष 2006 में कागारौल के रहने वाले नरेंद्र से हुई थी। दंपति के दो बेटियां हैं। पति की पहचान महिला सिपाही भावना से थी। पति का भावना के पास आना-जाना था। वह खुद भी भावना से मिल चुकी थी।
पति और महिला सिपाही के बीच प्रेम संबंध हो गए। पति और भावना ने उससे छिपाकर अगस्त 2019 में शादी कर ली। पति ने जिला विवाह अधिकारी को दिए कूटरचित प्रपत्रों में खुद को अविवाहित दिखाया, जबकि वह दो बच्चों का पिता है।
प्रभारी निरीक्षक नाई की मंडी प्रभुदयाल ने बताया कि न्यायिक आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026