आगरा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट के संबंध में नगर निगम और एडीए विभाग के साथ बैठक ली। बैठक में मंडलायुक्त ने आगरा-मथुरा में संचालित इलेक्ट्रॉनिक बसों एवं चार्जिंग स्टेशन की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में आगरा नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ मौजूद रहे जबकि मथुरा नगर आयुक्त अनुनय झा वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
बैठक में आगरा-मथुरा में संचालित इलेक्ट्रॉनिक बसों से जुड़ी रिपोर्ट में सामने आया कि शहर के कई रूटों पर बसों में आधी से ज्यादा खाली सीटें रहती हैं जिसकी वजह से निगम की आय में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। वहीँ इन बसों में कई यात्री बिना टिकट के सफर कर रहे हैं जिससे राजस्व को हानि पहुंच रही है। मंडलायुक्त ने बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए रूट रेशनलाइज करने एवं बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा कसने को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए।
आगरा-मथुरा में अभी सिर्फ एक-एक ही चार्जिंग स्टेशन हैं जहां एक बार में सीमित संख्या में ही बसें चार्ज हो पाती हैं। इसलिए इन बसों के समुचित संचालन एवं भावी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए मंडलायुक्त ने ईवी पॉलिसी के तहत आगरा और मथुरा में नए चार्जिंग स्टेशन डेवलप करने के निर्देश दिए।
पर्यटकों एवं स्थानीय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीओटी के आधार पर बस शेल्टर, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले सिस्टम जिसमें बसों के रूट, स्टॉपेज एवं समय का पूरा विवरण हो, को तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा पर्यटन को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक स्थलों और नगर भ्रमण के लिए आगरा में पांच हॉप ऑन हॉप ऑफ बस चलाने के निर्देश दिए जिसमें पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थल और शहर की संपूर्ण जानकारी देने के लिए एक टूरिस्ट गाइड भी मौजूद रहेगा। इन बसों में बुकिंग करने के लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन सुविधा भी दिए जाने के निर्देश दिए गए। इसी तर्ज पर मथुरा-वृंदावन में भी हॉप ऑन होप ऑफ बसें चलाने के लिए मंडलायुक्त ने मथुरा नगरायुक्त को प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026