आगरा । प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने लोहामंडी वार्ड के अंतर्गत 8 बीघा में बनाई जा अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया है ।
लोहामण्डी वार्ड में मुकेश अग्रवाल द्वारा खसरा सं0- 315 (ए) व 315 (बी) मौजा- सुनारी, आगरा पर लगभग 8.00 बीघा क्षेत्रफल में सड़क, नाली आदि बनाकर विकास कार्य का कार्य किये जा रहा था ।
प्राधिकरण की टीम को निर्माण स्थल पर कोई स्वीकृति नहीं दिखाये जाने पर सोमवार को अनाधिकृत विकास कार्य को को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया ।
प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की यह कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 (i) के अंतर्गत की गई ।इस मौके पर सहायक अभियन्ता मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में अवर अभियन्तागण एवं सम्बन्धित थाना पुलिस बल एवं प्राधिकरण सचल दस्ता के मौजूद था।
- सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद गिराए जाने पर ओवैसी ने सरकार पर बोला हमला, कहा— क्या मुसलमानों के पास मज़हबी आज़ादी का हक़ नहीं बचा? - September 6, 2026
- सेवा मार्ग संस्था और बीजेपी नेत्री डॉ. बीना लवानिया द्वारा आगरा में भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन, राधा रानी और महादेव के भजनों से गूंजा प्रांगण - September 6, 2026
- सेवा मार्ग संस्था और बीजेपी नेत्री डॉ. बीना लवानिया द्वारा आगरा में भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन, राधा रानी और महादेव के भजनों से गूंजा प्रांगण - September 6, 2026