बांदा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करने वाले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने इस बार हिंदू समाज को आत्ममंथन की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को बुरा-भला कहने से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, बल्कि हिंदुओं को अपनी कमियां दूर करनी होंगी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यह कार्यक्रम भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर आयोजित हुआ था। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हिंदुओं को एक बात ध्यान रखनी चाहिए मुसलमानों को गाली देने से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। पहले हिंदू अपनी कमियां सुधारें। जातिवाद खत्म करें और सब हिंदू एक हो जाएं।”
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर धार्मिक और सामाजिक विषयों पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं। वे हिंदू एकता पर जोर देते रहे हैं और पिछले वर्ष नवंबर में ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ भी निकाल चुके हैं, जिसका उद्देश्य समाज को संगठित करना बताया गया था। इस ताज़ा बयान में उन्होंने टकराव की बजाय आत्मसुधार और सामाजिक एकजुटता पर बल दिया।
- आगरा समेत यूपी के 17 जिलों में मौसम का ‘रेड अलर्ट’: 90 किमी की रफ्तार से चलेगा तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी - May 28, 2026
- Agra News: ननिहाल में खेलते समय कुएं में गिरी 4 वर्षीय मासूम, एनडीआरएफ के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान; परिजनों में आक्रोश - May 28, 2026
- आगरा में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा: ‘पारस पल्स’ बिल्डिंग की लिफ्ट में करंट लगने से मजदूर की मौत, साइट छोड़कर भागे मालिक और सुपरवाइजर - May 28, 2026