UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर राममंदिर निर्माण की प्रगति देखी। इस दौरान वहां पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री वहां पर कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्॥श्री अयोध्या जी में आज भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जय श्री राम! pic.twitter.com/76aGp02DQs
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 19, 2023
बता दें कि, शनिवार दोपहर करीब 11:00 बजे उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद उन्होंने राममंदिर आंदोलन के नायक रहे रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। यहां से रामजन्मभूमि के लिए परिसर के लिए उनका काफिला रवाना हो गया। वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन किए।
- Agra News: सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, ऑटो चालक गिरफ्तार, हवालात से माफी मांगते वीडियो वायरल - July 13, 2026
- योगी सरकार का ‘मेगा प्रशासनिक एक्शन’: 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले एसडीएम - July 13, 2026
- कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 3 की मौत और 9 घायल - July 13, 2026