Free LPG Gas Cylinder: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जनता की जेब को राहत देने की तैयारी में है। सरकार योजना के 1.75 करोड़ लाभर्थियों को दो निशुल्क एलपीजी सिलेंडर देने की जगह उनके बैंक खाते में पैसे डालने पर विचार कर रही है।
एक सिलेंडर के लिए 914.50 रुपये भुगतान होगा। पहली किस्त इसी दिपावली खाते में भेजने की योजना है। इसके लिए लाभार्थियों के बैंक खाते को आधार से लिंक कराने की कार्रवाई तेज करने को कहा गया है।
बीजेपी पार्टी ने 2022 विधान सभा चुनाव में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दो मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था। ये होली और दीपावली पर दिए जाते है। चुनाव नतीजे आने के बाद दो बार होली व एक बार दीपावली बीत चुकी है।
मगर इस वादे को अभी अमल का इंतजार है। इधर तेजी से बढ़ती महंगाई और नजदीक आते लोकसभा चुनाव से पहले सरकार इस वादे पर अमल के फॉर्मूले पर विचार कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिलेंडर खुदरा औसत मूल्य 1144 रुपये में केंद्र सरकार से मिलने वाली 230 रुपये सब्सिडी व बैंक विनिमय दर को घटाकर करीब 914.50 रुपये भुगतान पर सहमति बनी है। सरकार ने तय किया है कि योजना में लाभर्थियों को केवल आधार लिंक बैंक खातों में ही भुगतान किया जाएगा।
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत रद्द, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना - September 29, 2026
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026