केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में जूता उद्यमियों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
बीआईएस को लेकर उद्यमियों के सुझावों को मानते हुए अहम् बिन्दुओं पर बनी सहमति
Live Story Time,
New Delhi, capital of India. भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को लेकर जूता उद्यमियों को बड़ी राहत मिली है। आज नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री मंत्री पीयूष गोयल ने जूता उद्यमियों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उद्यमियों की कई महत्वूर्ण मांगों को स्वीकार करने पर सहमति जताते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की हैं। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने अपने सम्बोधन में कई बातें स्पष्ट की हैं।
केंद्रीय मंत्री ने पीयूष गोयल कहा
• आगरा में सरकार द्वारा टेस्टिंग के लिए 15 लैब स्थापित होंगीं।
• प्रत्येक कारखाने के लिए केवल एक लाइसेंस की आवश्यकता होगी।
• फैक्ट्री के लिए निजी अथवा आंतरिक प्रयोगशाला की अनिवार्यता नहीं होगी।
• सूक्ष्म एवं लघु परीक्षणों पर क्रमशः 80 एवं 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी
• अधिकारियों द्वारा फैक्ट्री स्वामियों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न नहीं होगा।

उद्यमियों ने किया फैसले का स्वागत
नई दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल हुए एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप कोहली ने केंद्रीय मंत्री के फैसले को जूता इंडस्ट्री के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि सरकार के फैसले का हम स्वागत करते हैं। मंत्री ने हमारी तमाम आशंकाओं से हमें आशक्त किया है। मंत्री जी के आज के संवाद से इस बात की भी पूरी संभावना जागी है कि फैशन फुटवियर को बीआईएस के दायरे से बाहर रखा जाएगा।
बैठक में केंद्रीय मंत्री के साथ डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ़ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड के एडिशनल सेक्रेटरी आईएएस राजीव ठाकुर सहित कई प्रमुख अधिकारी भी शामिल हुए। आगरा के उद्यमियों का प्रतिनिधित्व एफएएफएम-फ्रेटर्निटी ऑफ़ आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चर्स के अध्यक्ष कुलदीप कोहली, संयुक्त सचिव समीर ढ़ींगरा, नकुल मनचंदा। भीम युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह पिप्पल, अस्मा के अध्यक्ष ओपिंदर लवली, जितेंद्र त्रिलोकानी आदि उपस्थित रहे।
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026