dr viveka kumar

हृदय रोगी बढ़ रहे यानी भारत देश प्रगति कर रहा हैः डॉ. विवेका कुमार

HEALTH

नेशनल चैम्बर के स्थापना अमृत महोत्सव में हृदय पर कार्यशाला का आयोजन

 चैम्बर के सदस्यों को मैक्स हॉस्पिटल में उपचार पर 15 प्रतिशत की छूट का ऐलान

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. नेशनल चैम्बर के 75वें वर्ष में मनाये जा रहे स्थापना अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला में 5 अगस्त, 2023 को चैम्बर भवन में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में हृदय  पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन मुख्य समन्वयक मीडिया एवं सेवा प्रकल्प प्रकोष्ठ के चेयरमैन सन्देश जैन ने गया।  इस कार्यशाला में मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेका कुमार ने हृदय सम्बन्धी रोग के लक्षणों व उपायों की जानकारी दी।
हृदय रोग विषेशज्ञ डा. विवेका कुमार ने बताया कि जब कोई  देश  प्रगति कर रहा होता है तो उस देश  में हृदय रोग अधिक होते हैं। अब हमारे दश  में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इससे सिद्ध होता है कि हमारा देश  प्रगति पर है।
हृदय रोग अधिकांशत 70 वर्ष  के बाद शुरू होता है। किन्तु धूम्रपान या तम्बाकू किसी भी रूप में इस्तेमाल करने से इसकी रिस्क बढ़ जाती है। तनाव –  जिसमें वित्तीय तनाव सबसे अधिक प्रभावी है। नौ घंटे से अधिक सोना या छह घंटे से कम सोना भी हृदय रोग के लिए हानिकारक होता है।  शुगर  (चीनी) या रिफाइंड/प्रसंस्कृत खाद्य वस्तुएं हृदय रोग को बढ़ावा देती हैं। 2 ग्राम तक नमक उचित रहता है। 2 से अधिक या  हाई सोडियम नमक का उपयोग न किया जाये। मादक पदार्थों का सेवन, प्रदूषण युक्त वातावरण ये सभी हृदय रोग के लिए हानिकारक है। अब स्वास्थ्य सेक्टर में काफी विकास हुआ है।

पहले व्यक्ति की औसत आय 46 वर्ष थी आज 72 वर्ष  है। किन्तु उम्र बढ़ने पर बीमारियां स्वतः ही बढती है। वाल्व सिकुड़ जाते हैं। अभी से पूर्व अधिक उम्र में सर्जरी कराने में परेशानी आती थी। किन्तु अब नई तकनीकी में बड़ी उम्र में भी सर्जरी आसानी से हो जाते हैं। आज कोई बीमारी लाइलाज नहीं है। नियमित व्यायाम करने से रिस्क कम हो जाती है। वैक्सीन लगने से रिस्क ब़ढ रही है। अकेलापन (डिप्रेशन) से बचें। समय से इलाज कराया जाये तो हृदय रोग का खतरा कम होता है।
प्रश्नोत्तर सत्र में बताया कि चलते समय सीने पर दबाव होता है या पैरों में सूजन या सांस फूल रही होती है तो यह हृदय रोग के लक्षण हैं।
चैम्बर की मांग पर डॉ. विवेका कुमार ने चैम्बर के सदस्यों को मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में उपचार में 15 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की। जिसका सभी सदस्यों करतल ध्वनि से स्वागत किया।

चैम्बर अध्यक्ष राजेश  गोयल ने कहा कि आजकल फास्ट फूड, जंक फूड का बहुत बड़ा क्रेज है। नई पीढ़ी द्वारा इसका बहुत अधिक सेवन किया जाता है। इससे हृदय रोग एक सामान्य समस्या बनती जा रही है।

इस अवसर पर आगरा विकास मंच एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सन्देश  जैन ने बताया कि आगरा विकास मंच की ओर से 2000 गरीबों की हृदय की सर्जरी कराई गई है। जिनमें से सबसे अधिक श्रेय डॉ. विवेका कुमार को जाता है। डॉ. विवेका कुमार विश्वनाथ की नगरी काशी के रहने वाले देवतुल्य व्यक्तित्व के धनी हैं। इन्होंने अभी तक 50 हजार से अधिक एंजियोग्राफी की है। व्यावहारिकता के ये एक विश्वविद्यालय  हैं। ऐसी शख्सियत का आगरा में आना एक बहुत बड़ी उपलिब्ध है।

dr viveka kumar
डॉ. विवेका कुमार का स्वागत करते राजेश गोयल, संदेश जैन, राजकुमार जैन।

बैठक में अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिन्दल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अमर कुमार गुप्ता, भुवेश कुमार अग्रवाल, सदस्यों में शिशिर गुप्ता, प्रदीप गर्ग, श्रीकान्त अग्रवाल, अजय मित्तल, कुनाल गुप्ता, सुशील कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गोपाल खंडेलवाल, नितेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, राजेन्द्र गर्ग, विजय कुमार गुप्ता, नीरज अग्रवाल, रोहित सिंघल, पवन पैंगोरिया, एस एस तोमर, राकेश सिंघल, बिलाल रिजवान, जयकिशन गुप्ता, अखिल मोहन मित्तल, अशोक गोयल, राम रतन मित्तल अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को 2 साल जेल की सजा, संसद सदस्यता पर खतरा

Dr. Bhanu Pratap Singh