लखनऊ। मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने यूपी (UP) और एमपी (MP) के कुछ हिस्सों में रविवार से बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कमजोर पड़ने के कारण इन इलाकों में मॉनसून (Monsoon) के आगे बढ़ने की संभावना प्रबल हो चुकी है। बारिश के कारण इन इलाकों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के भी आसार हैं। यूपी में 24 घंटे के अंदर 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
UP में आंधी-तूफान का असर (Storm surge) देखने को मिल सकता है। प्रदेश में 41 जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट (heavy rain alert) जारी किया गया है। इनमें से कई जिलों में शाम तक तेज बारिश की उम्मीद है। मेरठ, लखनऊ, बहराइच, बरेली, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़ हाथरस, मुजफ्फरनगर, एटा में बारिश हो सकती है।
इसके अलावा कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर और आसपास के इलाके में 18 जून से बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि मानसून 22 जून को सक्रिय होने की बात कही जा रही है लेकिन बीच-बीच में यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- राज्यसभा नामांकन विवाद: मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द होने से भड़की कांग्रेस, भोपाल में चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बवाल - June 9, 2026
- Agra News: शमसाबाद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का होगा भव्य अनावरण; रक्षा मंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट - June 9, 2026
- Agra News: सेंट जॉन्स चौराहे पर बड़ा हादसा टला, आंधी के दौरान चलती कार पर गिरा विशाल होर्डिंग, बाल बाल बचा परिवार - June 9, 2026