प्रवर्तन निदेशालय ED ने झारखंड में जमीन हड़पने के एक मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ़्तार किया है.
इससे पहले झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में एक आईएएस अधिकारी के ठिकानों समेत 22 जगहों पर छापेमारी की गई थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के मुताबिक़ शुक्रवार को ईडी अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है उनके नाम हैं- अफ़सर अली, इम्तियाज़ अहमद, प्रदीप बागची, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, तल्हा ख़ान, भानु प्रताप प्रसाद और फैयाज़ ख़ान.
प्रसाद की पहचान सरकारी अधिकारी के तौर पर हुई है. सातों लोगों को पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ़्तार किया गया है.
ईडी ने गुरुवार को आईएएस अधिकारी छवि रंजन के ठिकानों समेत तीन राज्यों के 22 जगहों पर छापेमारी की थी. रंजन पहले झारखंड की राजधानी रांची में डिप्टी कमिश्नर थे.
बीजेपी के नेता बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार एक बयान जारी कर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा कि वह ईडी की हालिया कार्रवाई के बाद दोषियों के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई करेंगे.
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026