अमेरिका के टेक्सस प्रांत के पश्चिमी इलाक़े में एक डेयरी फार्म में विस्फोट से 18 हजार गायों की मौत हो गई है. अमेरिका में फार्म में लगी ये अब तक सबसे बड़ी आग कही जा रही है.
विस्फोट डिमिट शहर के पास बने साउथ फ़ोर्क डेयरी में इस सप्ताह की शुरुआत में हुआ था. विस्फोट में एक व्यक्ति के घायल होने की बात भी की जा रही है.
अधिकारियों का मानना है कि डेयरी फार्म की मशीनरी से मिथेन गैस में आग लगी होगी.
कैस्ट्रो काउंटी शेरिफ़ के दफ़्तर ने इस विस्फोट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें फार्म से धुएं का बड़ा ग़ुबार उठता दिख रहा है.
आग और धुएं में दम घुटने से कितनी गायें मारी गई हैं इसका सही आंकड़ा तो पता नहीं चल सका है लेकिन शेरिफ़ के दफ़्तर ने बीबीसी को बताया कि 18 हज़ार मवेशी लापता हैं. शेरिफ़ ने कहा कि फ़ार्म के जिस हिस्से में गायें थीं वहां तक आग फैल गई थी, जिस कारण गायों की मौत हुई.
- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धनतेरस की रात जोरदार धमाका: कांच टूटे, दीवार में दरार आई और एक डिलीवरी ब्वॉय घायल - November 7, 2026
- छठ पूजा पर नाक से मांग तक क्यों लंबा सिंदूर लगाती हैं महिलाएं? जानिए इस पवित्र परंपरा का धार्मिक और वैज्ञानिक सच - November 7, 2026
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026