नई दिल्ली। जनसंख्या नियंत्रण मुद्दे पर देश भर में राजनीतिक खींचतान चल रही है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के भारत में धार्मिक असंतुलन वाले बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ओवैसी ने कहा कि चिंता मत करो मुस्लिम आबादी नहीं बढ़ रही, बल्कि गिर रही है। सबसे ज्यादा कंडोम का उपयोग कौन कर रहा है? ये हम हैं। इस पर मोहन भागवत कुछ नहीं बोलेंगे।
वीडियो में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी कह रहे हैं मुसलमानों की आबादी नहीं बढ़ रही है। तुम बेकार में परेशान मत हो, नहीं बढ़ रही है आबादी। बल्कि हमारी आबादी गिर रही है। मुसलमानों का टीएफआर गिर रहा है। उन्होंने कहा कि दो बच्चे पैदा करने के बीच सबसे ज्यादा अंतर मुसलमान रख रहे हैं। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा कंडोम कौन इस्तेमाल कर रहा? हम इस्तेमाल कर रहे हैं। मोहन भागवत इसपर नहीं बोलेंगे।
गौरतलब है कि नागपुर में बीते बुधवार 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दशहरा रैली में बोलते हुए मोहन भागवत ने कहा था कि भारत को व्यापक सोच के बाद जनसंख्या नीति तैयार करनी चाहिए और यह सभी समुदायों पर समान रूप से लागू होनी चाहिए। संघ प्रमुख ने कहा कि समुदाय आधारित जनसंख्या असंतुलन एक महत्वपूर्ण विषय है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
भागवत के इस बयान के बाद से असदुद्दीन ओवैसी लगातार इस मुद्दे पर बोल रहे हैं। उन्होंने संघ प्रमुख के इस बयान पर बीते बुधवार को भी एक ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि देश में जनसंख्या नियंत्रण की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि देश ने पहले ही प्रतिस्थापन दर हासिल कर ली है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा कि यदि हिंदुओं और मुसलमानों का एक ही डीएनए है, तो असंतुलन कहां है? जनसंख्या नियंत्रण की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि हम पहले ही प्रतिस्थापन दर हासिल कर चुके हैं। चिंता बढ़ती उम्र और बेरोजगार युवाओं की है, जो बुजुर्गों की सहायता नहीं कर सकते हैं। मुसलमानों में प्रजनन दर में सबसे तेज गिरावट आई है।
- Agra News: हाईवे को जाम से मिलेगी मुक्ति, 1 जून से हाथरस-अलीगढ़ रूट की बसें अब आईएसबीटी के बजाय ‘टेढ़ी बगिया’ से होंगी संचालित - May 31, 2026
- यूपी में क्राइम पर सीएम योगी का ‘एक्शन मोड’: लखनऊ हत्याकांड के बाद एसीपी-इंस्पेक्टर सस्पेंड, अफसरों को दी सख्त चेतावनी - May 31, 2026
- गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, भागने की फिराक में था शूटर - May 31, 2026