मित्र मिलाप ने किया स्वाधीनता सेनानी की स्मृति में होली मेला
शहर की शख्सियतों व मेधावी विद्यार्धियों का किया अभिनंदन
Agra, Uttar Pradesh, India. सांसद प्रो. एस पी सिंह बघेल ने कहा है कि स्वाधीनता आंदोलन में क्रांतिकारी स्व .रोशनलाल गुप्त करुणेश ने अपनी जो गौरवशाली भूमिका अदा की, वह रोमांचकारी है। नई पीढ़ी को उनके राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेनी चाहिए।
प्रो. बघेल, मित्र मिलाप संस्था द्वारा बेलनगंज चौराहा पर करुणेश जी की स्मृति में आयोजित वार्षिक होली मिलन समरोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि करुणेश ने स्वाधीनता आंदोलन में आशा पत्र का संपादन करके ब्रिटिश सरकार को हिला दिया था। अत्याचारी अंग्रेज कलक्टर हार्डी पर बम विस्फोट किए थे।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बेलनगंज क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि क्रांतिकारी करुणेश आगरा के ही नहीं देश का गौरव थे।उन्होंने राष्ट्र के लिए जितना किया उसे भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता विजय शिवहरे, बसंत गुप्ता, डा.भीमराव अंबेडकर आयोजन समिति के अध्यक्ष भरत सिंह पिप्पल व राहल चतुर्वेदी ने करुणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। गायिका निशिराज ने होली व देशभक्ति के गीतों से समां बांध दिया।
इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में राज बहादुर सिंह राज, डा.राजेंद्र मिलन, अशोक अश्रु, राजकुमार रंजन, सुशील सरित, अमीर अहमद जाफरी, भूषण रागी, डा.असीम आनंद ने रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद व कार्यक्रम संयोजक दीपक खरे ने किया। आभार व्यक्त किया आदर्श नंदन गुप्त ने।
इन शख्सियतों का हुआ “करुणेश स्मृति अभिनंदन”
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की शख्सियतों को करुणेश स्मृति सम्मान दिया गया। निर्मला दीक्षित (सदस्य-राज्य महिला आयोग), डा.संजय काला (प्राचार्य-एसएन मेडिकल कालेज), योगेश पुरी( महंत श्रीमनःकामेश्वर मंदिर), रंजीत सामा ( सदस्य-राज्य संगीत नाटक अकादमी व फिल्म प्रोड्यूसर), मनीष अग्रवाल (अध्यक्ष नेशनल चैंबर), डा.मनोज रावत (पूर्व प्राचार्य-आगरा कालेज), असलम सलीमी (फोटो जर्नलिस्ट)। स्वाधीनता सेनानी सरोज गौरिहार का विशेष अभिनंदन किया गया।
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग, भाजपा नेता श्याम भदौरिया, डॉ.मुनीश्वर गुप्ता, सुनील विकल, फादर मून लाजरस, वत्सला प्रभाकर, डॉ.श्रीभगवान शर्मा, पार्षद सुनील जैन, देवकी नंदन सोन, कांग्रेस नेता शब्बीर अब्बास , डॉ.मधुरिमा शर्मा, नवीन चंद शर्मा, आरएसएस के पंकज खंडेलवाल, संजय गोयल, बंटी ग्रोवर, ब्रजेश पंडित, अनिल शाह, डॉ.आनंद राय, टीएन अग्रवाल डॉ.मंजू गुप्ता, पार्षद अनुराग चतुर्वर्दी, पार्षद सुषमा सिंह, पूर्व पार्षद दीपक ढल, प्रमेंद्र जैन, अजय जैसवाल, ब्रह्माकुमारी ममता, भोलानाथ अग्रवाल, महेश जौहरी, एसपी सिंह, सोमा सिंह, किरन शर्मा, ममता शर्मा, गिर्राज बंसल, ऋषि अग्रवाल, मनीष भारद्वाज आदि ने करुणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इन्होंने किया स्वागत
मित्र मिलाप संस्था के अध्यक्ष राकेश मित्तल, विजय गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, संजय गोयल, अजय जैसवाल, नंदन श्रोत्रिय, विष्णु कटारा, अजय गर्ग छोटे भाई, ने अतिथियों का स्वागत किया।
क्या आप तैयार हैं
फिल्म थियेटर क्रियेशन ग्रुप के कलाकारों ने वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल जैन के निर्देशन में वरिष्ठ रंगकर्मी उमा शंकर मिश्र द्वारा लिखित नाटक का मंचन किया-“क्या आप तैयार हैं”। इस नाटक में रक्तदान की प्रेरणा दी गई।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026