राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को एक दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के तीन दिन बाद गुरुवार देर रात उदयपुर रेंज के आईजी हिंगलाजदान और ज़िला एसपी मनोज कुमार का तबादला कर दिया गया है. अजमेर एसपी विकास कुमार उदयपुर के नए एसपी होंगे. वहीं, हिंगलाज की जगह अब रेंज आईजी प्रफुल्ल कुमार होंगे.
बाद बीते दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चीफ़ सेक्रेटरी तथा डीजीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी कन्हैया लाल के परिजनों से मुलाक़ात करने उदयपुर पहुंचे थे और देर रात राज्य के 32 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी हुए. उदयपुर समेत 10 ज़िलों एसपी भी हटाए गए हैं.
राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर बीते दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद से ही माना जा रहा था कि जल्द ही बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी होंगे.
वैसे कन्हैया लाल हत्याकांड के बाद धान मंडी थाना थानाध्यक्ष और एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया था.
-एजेंसियां
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: पूर्व महासचिव चंपत राय ने जारी किया 9 पन्नों का बयान, नृपेंद्र मिश्रा को लेकर किए बड़े दावे - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026
- यूपी संस्कृत बोर्ड 12वीं के टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां और सम्मान हुआ निरस्त, शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिलने और जन्मतिथि में फेरबदल का मामला, CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस - August 20, 2026