टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता रहे नीरज चोपड़ा ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने गुरुवार को डायमंड लीग में 89.94 मीटर की दूरी पर भाला फेंक रजत पदक अपने नाम किया.
स्टॉकहोम में हुई इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने 14 जून को बनाया अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, जब उन्होंने 89.30 मीटर की दूरी पर भाला फेंका था.
स्टॉकहोम डायमंड लीग़ में एंडरसन पीटर्स ने 90.31 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता है. वहीं, जर्मनी के जूलियन वीबर ने 89.08 मीटर दूर जैवलिन फेंक कांस्य पदक जीता.
नीरज का थ्रो डायमंड लीग टूर्नामेंट का रिकॉर्ड भी था, जब तक मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 90.31 का विशाल थ्रो करते हुए चैंपियनशिप का नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। नीरज चोपड़ा अपने पहले थ्रो को बेहतर नहीं कर सके और उनको रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
नीरज चोपड़ा का अगला अहम मुक़ाबला अमेरिका में होने जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप है. ये 15 जुलाई से 24 जुलाई के बीच आयोजित होगी.
-एजेंसियां
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026