अगले साल जी-20 देशों के नेताओं की बैठक जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने से जुड़ी ख़बरों पर पाकिस्तान के बाद अब चीन ने आपत्ति दर्ज की है और कहा है कि संबंधित पक्षों को मुद्दे को राजनीतिक रंग देने से बचना चाहिए.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मीडिया ब्रीफ़िंग के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, “कश्मीर पर चीन का रुख सतत और बिल्कुल स्पष्ट है. ये भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से चला आ रहा मुद्दा है. संयुक्त राष्ट्र के संबंधित प्रस्तावों और द्विपक्षीय सहमतियों के अनुरूप इसका उचित हल निकालना चाहिए.”
झाओ ने कहा, “संबंधित पक्षों को एकतरफ़ा कदम के साथ हालात को जटिल बनाने से बचना चाहिए. हमें बातचीत और संवाद से विवादों का समाधान करना होगा और मिलकर शांति तथा स्थिरता कायम करनी होगी.”
उन्होंने कहा, “जी-20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए प्रमुख मंच है. हम संबंधित पक्षों से आह्वान करते हैं कि आर्थिक रूप से उबरने पर ध्यान दें और इस प्रासंगिक मुद्दे को राजनीतिक रंग देने से बचें और वैश्विक आर्थिक शासन को सुधारने के लिए सकारात्मक योगदान दें.”
क्या जी-20 समूह के सदस्य के नाते चीन बैठक में भाग लेगा, इस सवाल पर झाओ ने कहा कि “हम बैठक में शामिल होंगे या नहीं, इस बारे में विचार करेंगे.”
-एजेंसियां
- आगरा के कमला नगर में निकली चक्रवर्ती दिग्विजय शोभायात्रा: श्वेत रथ पर सौधर्म इंद्र बने सांसद नवीन जैन, चक्रेश जैन ने निभाई भरत चक्रवर्ती की भूमिका - November 22, 2026
- कान्हा के रण में कंस का अंत, अधर्म पर धर्म की विजय: आगरा में आतिशबाजी के साथ धू-धू कर जला कंस का पुतला - November 22, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो मामले; एक दिन में रकम दोगुनी करने के चक्कर में गंवाए 1 लाख, टेलीग्राम ठगी में 2.14 लाख गए - November 22, 2026