आईपीएल के कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने एक महिला टीम का भी मालिकाना हक ले लिया है। शाहरुख की इस महिला टीम का नाम उनकी सबसे पहली टीम केकेआर से ही मिलता जुलता रखा गया है।
शाहरुख ने रखा ये नाम
अपनी नई टीम का नाम शाहरुख ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) रखा गया है। इसकी जानकारी खुद टीम के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा की गई है। टीम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, ‘सबसे पहली नाइट राइडर्स महिला टीम को हैलो कहिए। महिला CPL के इनॉगरेशन में ये टीम भी लड़ेगी, जिसकी शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है।’
बता दें कि इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए शाहरुख खान ने खुशी जताई है। शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह सच में खुशी का पल है। आशा करता हूं कि लाइव मैच के दौरान मैं वहां मौजूद रहूं।’ शाहरुख खान की यह टीम जल्द शुरू होने जा रहे कैरेबियन प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला खेलने जा रही है।
गौरतलब है कि शाहरुख इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह जल्द तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह एटली की फिल्म जवान, यशराज की फिल्म पठान और राजकुमार हिरानी फिल्म डंकी में वह अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह लाल सिंह चड्ढा और ब्रह्मास्त्र में भी कैमियो करते दिखने वाले हैं। बता दें कि फिल्म जीरो के फ्लॉप हो जाने के बाद से शाहरुख ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। इस फिल्म के बाद वह 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
-एजेंसियां
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026