भारतीय क्रिकेट टीम का एशिया कप 2023 के लिए ऐलान हो गया। उम्मीद के मुताबिक जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। इस टीम में तिलक वर्मा की सरप्राइज एंट्री हुई है। नई दिल्ली में हुई सिलेक्शन कमिटी की बैठक के बाद कप्तान रोहित और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। ये खिलाड़ी पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट में लोहा लेंगे।
इनकी हुई टीम में वापसी
टीम इंडिया में लंबे समय बाद जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। ये तीनों ही चोटिल थे। बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी की थी, जबकि केएल राहुल और श्रेयस सीधे एशिया कप में खेलते दिखाई देंगे।
पाकिस्तान के खिलाफ अभियान का आगाज
भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला पल्लीकेल के प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पिछली बार वनडे फॉर्मेट जीता था, जबकि टी-20 फॉर्मेट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराते हुए एशिया चैंपियन होने का गौरव हासिल किया था। अब टीम इंडिया के लिए न केवल एशिया कप जीतना सबसे बड़ी चुनौती है, बल्कि वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से एक मजबूत टीम बनाना भी लक्ष्य है।
इस सिलेक्शन कमेटी ने चुनी टीम
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर की अगुवाई में शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलील अंकोला और श्रीधरन शरथ की कमिटी ने टीम चुनी है। सिलेक्शन मीटिंग में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हुए थे।
1984: वनडे फॉर्मेट
1988: वनडे फॉर्मेट
1990: वनडे फॉर्मेट
1995: वनडे फॉर्मेट
2010: वनडे फॉर्मेट
2016: टी-20 फॉर्मेट
2018: वनडे फॉर्मेट
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026