लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले 100 दिनों के अंदर अयोध्या एसटीएफ का गठन किया जाए। अपर मुख्य सचिव गृह 1938 में गृह विभाग के तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि प्रदेश में पुलिस सुधार के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का आयोजन किया जाए।
इस प्रशिक्षण में आधुनिक व अध्यक्ष पुलिसिंग को सिखाया जाए इस संबंध में प्रशिक्षण संस्थानों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी की जाए।
सचिवालय को दलालों से मुक्त किया जाए फील्ड से अफसरों को अनावश्यक ना बुलाया जाए
गृह विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश में माफिया की अबतक अवैध ₹2081 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। सीएम ने इसके अलावा सभी कैबिनेट मंत्री अब फील्ड में जाएंगे, इसके निर्देश दिए हैं। 18 मंडलों के लिए 18 टीमें गठित कर 18 सप्ताह के लिए कार्यक्रम तैयार किया जाए। उत्तर प्रदेश सचिवालय को दलालों से मुक्त रखा जाये। इसके लिए फील्ड के अधिकारियों को अनावश्यक सचिवालय न बुलाया जाये न ही कोई भी फाइल किसी भी पटल पर 3 दिन से ज्यादा लंबित न रहे।
–एसटीएफ यूनिट ऑफ पीएसी बटालियन समेत स्पेशल टीम के गठन का भी निर्देश-अगले 100 दिन में STF अयोध्या यूनिट का गठन हो-जालौन,मिर्ज़ापुर, बलरामपुर में महिला पीएसी बटालियन का गठन-देवबंद,बहराइच,अलीगढ़, कानपुर सहित अन्य ATS सेंटर्स की कार्रवाई तेज हो
– @112UttarPradesh के रिस्पॉन्स टाइम को और कम करते हुए 10 मिनट तक लाने के प्रयास किए जाएं।
पुलिस, अभियोजन और संगठन के लिए चरणबद्ध रूप से सिंगल विंडो व्यवस्था लागू की जाए
– स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम (SPOT) की नई टीम के लिए अगले 100 दिन में तेज दक्ष कार्मिकों का चयन व प्रशिक्षण तेज हो,विशेष स्नाइपर ट्रेनिंग दिलाएं
– प्रत्येक महिला बीट सिपाही को स्कूटी उपलब्ध हो
– ओवर क्राउडिंग के लिए कारागारों में नए बैरक का निर्माण हो,अमरोहा, संभल, शामली,मुजफ्फरनगर में जिला कारागार के लिए भूमि क्रय हो
–होमगार्ड्स को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिले
–महिला पुलिसकर्मियों की संख्या दोगुना किया जाये
-यूपी SSF के लिए सहारनपुर, मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर में बटालियन गठन हो-सीतापुर पीएसी की 3 वाहिनियों में एक अयोध्या,मुरादाबाद की एक वाहिनी को संभल में तैनात की जाय।
-बदायूं,लखनऊ में क्रमशः अवंतीबाई ,उदादेवी के नाम पर महिला बटालियन का संचालन अगले 2 वर्ष में शुरू हो
–ट्रैफिक उल्लंघन पर जुर्माने चालान को स्पॉट पर ही जमा करने की सुविधा हो,डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भुगतान व्यवस्था हो-मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर स्टेट ऑफ आर्ट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना हो।
– Legend News
- Agra News: वैलेंटाइन डे पर ‘कैस्पर्स होम’ का करुणा संदेश, पशु सेवा अपराध नहीं, मानवता का धर्म है - February 14, 2026
- UP Board Exam 2026: आगरा में 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, जिलाधिकारी की कड़ी चेतावनी— “नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल” - February 14, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव 2026: प्रशासनिक देरी या सोची-समझी रणनीति? अब 2027 में ‘सुपर इलेक्शन’ के आसार - February 14, 2026